रामगढ़ क्षेत्र में सांसद भूपेंद्र यादव ने किए विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

रामगढ़ क्षेत्र के गांव भैंसडावत व फाहरी में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने सांसद संपर्क एवं कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में रामबास, भैंसडावत, डोंगड़ी, सेमला खुर्द, नसवारी, खरसनकी, तालड़ा और फाहरी गांवों के लोगों ने भाग लिया। यादव ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनका लक्ष्य है। उन्होंने डेयरी कॉपरेटिव व राजीविका के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अलवर में 300 करोड़ रुपये की लागत से 5 लाख लीटर क्षमता का दूध प्रोसेसिंग संयंत्र स्वीकृत हुआ है जिससे पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है।

गांव भैंसडावत में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। खरसनकी में सांसद निधि से पुस्तकालय कक्ष का शिलान्यास किया गया। यादव ने बताया कि जिले में युवाओं को डिजिटल शिक्षा देने के लिए 100 ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं।

एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जिनमें इंटरलॉकिंग सड़कों, पुस्तकालय, स्टेज, श्मशान घाट और टॉयलेट निर्माण शामिल हैं। साफा और माला की जगह उन्होंने ग्रामीणों से पुस्तकें स्वीकार कीं और उन्हें स्कूलों को भेंट कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे वितरित किए और सभी से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts