मुज़फ्फरनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, जरूरतमंदों को मिला लाभ

मुज़फ्फरनगर के मिमलाना रोड स्थित याकूब मेंबर के कार्यालय पर “अपना हॉस्पिटल” की ओर से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ. मुजीब खान, डॉ. आमिर सुहेल और डॉ. दानिश अहमद के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही ताबिश, शबनम, मेहरान और जुबेर सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के दौरान लोगों को आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। पात्र लोगों का मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविरों को बेहद उपयोगी बताया और आयोजकों की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में और भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts