मुजफ्फरनगर में भूजल सप्ताह का शुभारंभ, बालिकाओं को दी गई भूजल संरक्षण की जानकारी

मुजफ्फरनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में भूजल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

भूजल सप्ताह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को भूजल के महत्व और संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन और विषय प्रस्तुति डॉ. राजीव कुमार ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अंकुर कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार ने बालिकाओं को बताया कि भूजल पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों और मिट्टी के बीच मौजूद पानी होता है, जिसे पीने, सिंचाई और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा भूजल उपभोक्ता है और इसका 87% से अधिक उपयोग कृषि में होता है। भूजल का अत्यधिक दोहन, प्रदूषण, वर्षा की कमी और शहरीकरण जैसे कारणों से कई क्षेत्रों में इसका स्तर खतरनाक रूप से गिर चुका है।

कार्यक्रम में भूजल क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संजना, कनक, राधिका, वंशिका और ईशु ने सफलता प्राप्त की। अतिथियों द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यालय की वार्डन बबीता शर्मा, शिक्षक राखी गोयल, शिल्पा सैनी और बालिका मेघा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts