मुजफ्फरनगर में डीजे और डाक कावड़ियों ने ली शपथ: न नशा, न तेज आवाज, न रफ्तार; DIG बोले- नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास के दौरान कावड़ यात्रा को सुरक्षित और अनुशासित बनाने की दिशा में मुजफ्फरनगर पुलिस और प्रशासन ने एक नई पहल की है। डीजे कावड़ और डाक कावड़ यात्रियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को साक्षी मानकर यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करने की शपथ ली।

इस गोष्ठी का आयोजन सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। हरिद्वार से कावड़ लेकर लौट रहे वाहन चालकों और पैदल डाक कांवड़ियों को साफ निर्देश दिए गए कि वे यात्रा के दौरान नशा न करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में ही रखें।

कावड़ यात्रियों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित लेन में चलाएं और साइलेंसर हटाने जैसी लापरवाहियां न करें। इस दौरान प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जो भी श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि यह शपथ सिर्फ प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए है। “भोले की यह पवित्र यात्रा तभी सफल होगी जब सभी श्रद्धालु संयम और नियमों का पालन करेंगे,” उन्होंने कहा।

इस संवाद और सहयोग की पहल ने प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को और गहरा किया है। कावड़ यात्रियों का संकल्प इस वर्ष की यात्रा को शांतिपूर्ण और दुर्घटनारहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts