शेरपुर में बाबा लालदास के 485वें जन्मोत्सव पर भव्य मेला,

अलवर जिले की नौगांवा तहसील स्थित गांव शेरपुर के प्रसिद्ध मंदिर में बाबा लालदास महाराज का 485वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल मेले, जागरण, भंडारे, बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शेरपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।

रात 12 बजे मंदिर परिसर में 31 किलो का केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगीत पार्टी द्वारा जागरण का आयोजन हुआ और भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

रोटरी क्लब अलवर के नरेश गोयल ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें अलवर और जयपुर के अनुभवी न्यूरो फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी तथा श्वसन रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। शिविर में 1200 से अधिक मरीजों ने निशुल्क उपचार प्राप्त किया और सभी को दवाएं भी मुफ्त दी गईं।

रक्तदान शिविर में कृषि महाविद्यालय की दो छात्राओं समेत कुल 54 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts