मुजफ्फरनगर। जनपद के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष, ‘लावारिसों की वारिस’ के रूप में पहचानी जाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगातार जुटी हुई हैं। समाज सेवियों द्वारा अक्सर कहा जाता है कि “नर सेवा, नारायण सेवा”, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसका सच्चा अर्थ शालू सैनी के कार्यों में दिखाई देता है। बिना किसी दिखावे और पूर्ण निष्ठा के साथ की गई सेवा ही वास्तव में मानवता की सेवा कहलाती है।
रविवार को थाना भोपा से मिली जानकारी के आधार पर, दो अलग-अलग स्थानों से मिले लावारिस शवों का शालू सैनी ने अपने नाम से अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने विधि-विधान से उन्हें विदाई दी और अपनी बहन का दर्जा देकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। यह सेवा वह अपने निजी खर्चे और समाज के सहयोग से संचालित करती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस नेक कार्य में सहायता करें—लकड़ी, घी, कफन, एंबुलेंस सेवा या किसी भी रूप में योगदान दें ताकि यह ईश्वरीय सेवा निरंतर चलती रहे।
संपर्क: क्रांतिकारी शालू सैनी – 8273189764 (Google Pay, PhonePe)















