मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अवैध ई-रिक्शा और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती

मुजफ्फरनगर जिला सड़क सुरक्षा समिति की फरवरी 2025 की बैठक Zoom App के माध्यम से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के अंदर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ पर चर्चा हुई। इस समस्या को कम करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए। ओवरलोडेड वाहनों, गन्ने से भरे ट्रकों और अनफिट वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शहरी मार्गों पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा डालने से फैलने वाली गंदगी और बीमारियों को रोकने के लिए किसी वैकल्पिक स्थान को चिन्हित कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शहर में चल रहे सभी ई-रिक्शाओं की निरंतर फिटनेस और लाइसेंस की जांच करने के आदेश दिए गए, साथ ही अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts