श्री नामदेव मंदिर पर चालीस वर्ष से अनवरत जारी वर्षिकोत्सव का आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शाहपुर प्राचीन शिवालय श्री नामदेव मंदिर पर पिछले 40 वर्ष से अनवरत जारी वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे एक दिन पूर्व शनिवार को भजन महिला संकीर्तन किया गया व सुंदर-सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साह दिखाया खूब आनंद लिया अगले दिन रविवार को प्रातः काल हवन व भंडारे का आयोजन किया गया ,मान्यता प्राप्त पत्रकार सचिन सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया, राधेश्याम प्रधान ने बताया कि नामदेव महाराज संतों में महान संत , संत नामदेव ने अठारह वर्षो तक पंजाब में भगवन्नाम का प्रचार किया। अभी भी इनकी कुछ रचनाएँ सिक्खों की धार्मिक पुस्तकों में मिलती हैं। मुखबानी नामक पुस्तक में इनकी रचनाएँ संग्रहित हैं। आज भी इनके रचित गीत पूरे महाराष्ट्र या देश में भक्ति और प्रेम के साथ गाए जाते हैं। ये संवत १४०७ में समाधि में लीन हो गए। हिमांशु नामदेव युवा अध्यक्ष नामदेव समाज ने संपूर्ण दायित्व अपने साथियों समाज के अन्य बन्धुओ के साथ बड़ी निष्ठा से निभाया कार्यक्रम में महावीर नामदेव, जयपाल नामदेव विनोद नामदेव, सुधीर नामदेव ,संजू नामदेव राजू नामदेव, घनश्याम नामदेव,अरविंद नामदेव, पप्पू नामदेव, नंदकिशोर नामदेव , सुमित नामदेव ,जोगिंदर नामदेव, राजू नामदेव महेश नामदेव, बिट्टू नामदेव, गोपाल नामदेव,दीपक नामदेव,प्रशांत नामदेव, दिव्यांश वाल्मीकि,गोलू नामदेव ,वंश नामदेव,अंकुर बालियान, जॉनी कुमार, मनोज अरोड़ा सभासद समस्त नामदेव परिवार समस्त समाज के बंधु उपस्थित रहें|

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts