थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के कादरगढ़ चौकी के पास एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना पर थानाभवन पुलिस ने पहुच शव का कराया पीएम। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त गांव टांडा निवासी के रूप में हुई। थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों को एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में शव की पहचान रवीश सिंह पुत्र स्वर्गीय हरपाल उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी गांव टांडा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था शादी नहीं हो रही थी।शराब का अत्यधिक सेवन करने की वजह से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।















