कांवड़ यात्रा-2025 की तैयारियों का प्रशासनिक दल ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था पर विशेष जोर

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव और नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्गों एवं शिविर स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों का यह दौरा मदीना चौक, बझेड़ी पुल, कच्ची सड़क, रामपुरा और अन्य प्रमुख मार्गों पर केंद्रित रहा, जहां से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे।निरीक्षण के दौरान टीम ने कांवड़ मार्गों की समग्र तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफसफाई, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सहायता और यातायात नियंत्रण से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट्स तथा वाहन पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था हो।निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पाई गई कमियों और समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कराने की कार्यवाही की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में कांवड़ियों को असुविधा हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। नगर निगम को साफसफाई और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, सीसीटीवी फीड की नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण अभियान में पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर यात्रा की सफल व्यवस्था हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा आस्था का विषय है, जिसे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के साथ संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts