मुजफ्फरनगर में ‘तहसील आपके द्वार’ कार्यक्रम: एसडीएम निकिता शर्मा ने सुनाई समस्याएं और दिया समाधान

मुजफ्फरनगर जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत, सोमवार को सदर तहसील के गांव जट मुझेड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम सदर निकिता शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मुद्दों का तुरंत समाधान किया। पेंशन, चकबंदी, आपसी विवाद, जमीनी विवाद और विद्युत समस्याओं जैसी समस्याओं को लेकर लोग उपस्थित हुए थे। अधिकारियों ने गरीबों को कंबल वितरित किए और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार गांवों और कस्बों में चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts