अलावड़ा :अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण, रसोई संचालिका ने पोत्र के जन्मदिन पर निशुल्क भोजन कराया

अलावड़ा कस्बे में अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान आज रसोई में बन रहे भोजन का स्वाद लिया गया। यह निरीक्षण विकास अधिकारी के प्रतिनिधि भुवनेश चौधरी और सौभाग्य शर्मा द्वारा किया गया। अन्नपूर्णा रसोई में इस दिन खीर, पूरी, मटर पनीर, और आलू छोले की सब्जियां परोसी गईं। रसोई संचालिका किरणदेवी ने इस दिन भोजन की निशुल्क सेवा दी और उनका भुगतान स्वयं किया।

अन्नपूर्णा योजना की मैनेजर, निशा चावला ने बताया कि रसोई संचालिका की पोत्र के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने स्वयं भोजन के कूपन का भुगतान किया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने खीर, पूरी, मटर पनीर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। साथ ही, एनजीओ मैनेजर निशा चावला ने स्वयं हाथ से भोजन तैयार किया। इस आयोजन में अन्य कर्मचारियों जैसे कम्प्यूटर चालक शंकर पुजारी, रसोई कर्मचारी पूजा पुजारी और सुनीता सौनी भी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts