जम्मू यूनिवर्सिटी में बदलेगा सिलेबस, अब भगत सिंह पढ़ाए जाएंगे

जम्मू यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है. मामला जम्मू यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस विभाग के सिलेबस से जुड़ा हुआ है. असल में बीते दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना को पढ़ाने का फैसला लिया था. मसलन, पोस्ट ग्रेजुएशन के सिलेबस में जिन्ना से जुड़ा पाठ शामिल किया गया था. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसका विरोध करते हुए इसे हटाने की मांग की थी. तो वहीं यूनिवर्सिटी ने तर्क दिया था कियह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया गया है और इसका उद्देश्य छात्रों को व्यापक और संतुलित दृष्टिकोण देना है, लेकिन अब यूनिवर्सिटी ने सिलेबस से जिन्ना से जुड़ा पाठ हटाने का फैसला लिया है. इसकी जगह अब भगत सिंह का पाठ सिलेबस में जोड़ा जाएगा.आइए जानते हैं कि जम्मू यूनिवर्सिटी पॉलिटिकल साइंस विभाग के सिलेबस में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं. जानेंगे कि पॉलिटिकल साइंस पोस्ट ग्रेजुएशन का नया सिलेबस क्या होगा? साथ ही जानेंगे कि ये बदलाव कब से लागू होंगे.

जिन्ना आउट, अब भगत सिंह पढ़ाए जाएंगे

जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग में सिलेबस को लेकर बीते दिनों अहम फैसला लिया गया है. असल में बीते रोज बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मोहम्मद अली जिन्ना को सिलेबस से हटाने पर सहमति बनी है. इसके साथ ही बोर्ड ऑफ स्टडीज ने फैसला लिया है कि जिन्ना की जगह सिलेबस में शहीद भगत सिंह को शामिल किया जाएगा.

अल्लामा इकबाल, सर सैय्यद अहमद खान के पाठ बरकरार

असल, में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस की समीक्षा की गई. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ मामलों में मतभेद भी सामने आए. वहीं जिन्ना को सिलेबस में बनाए रखने पर कुछ सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद इस विषय पर लंबी बहस हुई.अंत में सहमति बनी कि जिन्ना से जुड़े सभी टॉपिक्स सिलेबस से हटा दिए जाएं.वहीं, भगत सिंह के विचारों को शामिल करने का फैसला लिया गया, ताकि छात्रों को आजादी और देश के भविष्य के बारे में बेहतर समझ मिल सके. इसके साथ ही अल्लामा इकबाल और सर सैय्यद अहमद खान के नाम पर किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं जताई, इसलिए इन्हें सिलेबस में बरकरार रखा गया है.बैठक में लिए गए इस फैसले को अंतिम मंजूरी के लिए कुलपति के पास भेज दिया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts