नीता अंबानी के गहनों से लेकर घड़ी तक में जड़े हीरे,

​नीता अंबानी ने अपने स्टाइल से एक अलग पहचान बना ली है। न सिर्फ उनकी साड़ियां बेहद खास होती हैं, बल्कि उनके बेशकीमती जूलरी हर लुक की जान बन जाती है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी मिसेज अंबानी ने अपनी रईसी और शाही ठाठ- बाट दिखाने में कोई कमी नहीं की। जहां उनके हीरों की चमक लुक और साड़ी में रॉयल रूप देखते ही बना।मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जो उनके परिवार के हर सदस्य के पहनावे में भी साफ झलकता है। अब उनकी पत्नी नीता अंबानी का नया साड़ी लुक सामने आया। जहां न सिर्फ उनकी साड़ी खास है, बल्कि उनके गहनों ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। घड़ी से लेकर उनकी जूलरी के हर एक पीस में बेशकीमती हीरे लगे हैं। खासकर, उनकी अंगूठी का हीरा ही इतना बड़ा है कि ध्यान उसी पर अटक गया।

यही नहीं मिसेज अंबानी की डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी से सजी साड़ी भी बेहद क्लासी है, जो उनके पूरे लुक को रॉयल वाइब्स दे रही है। तभी तो जैसे ही डिजाइनर ने उनकी फोटोज शेयर की, तो बस उनकी साड़ी और गहनों के चर्चे होने लगे। जिसकी एक-एक डिटेल उनके लुक को लग्जूरियस फील दे रही है। जिससे आइडिया लेकर महिलाएं बजट में लुक को री-क्रिएट कर सकती हैं।

नीता अंबानी यहां अबू जानी और संदीप खोसला के Burano कलेक्शन की कस्टम डिजाइन की हुई साड़ी पहने हुए हैं, जो उन्हें शाही, क्लासिक और एलिगेंट लुक दे रही है। जिसकी हर डिटेल में बारीकी और लग्जरी साफ झलकती है।

  • कलर- ऑफ वाइट
  • फैब्रिक- प्योर जॉर्जेट
  • वर्क- सेक्विन, रेशम हैंड एम्ब्रॉयडरी और फ्रेंच नॉट्स​नीता के साड़ी लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो इस पर ऑल ओवर सेक्विन मेश वर्क किया गया है, जो हल्की रोशनी में भी ग्लो देता है। बॉर्डर पर बेहद फाइन रेशम से हैंड एम्ब्रॉयडरी करके फ्लोरल डिटेलिंग की गई और फ्रेंच नॉट्स से फाइनल टच दिया, जो लुक में रॉयल वाइब ले आया। चौड़े बॉर्डर की वजह से बेशक देखने में साड़ी हैवी लग रही है, लेकिन ये लाइवेट होने के साथ ही नीता को बहुत ग्रेसफुल फॉल दे रही है। जिसे उन्होंने ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया।

    कैसे होती है रेशम हैंड एम्ब्रॉयडरी?

    कैसे होती है रेशम हैंड एम्ब्रॉयडरी?

    रेशम हैंड एम्ब्रॉयडरी में सबसे पहले कपड़े पर डिजाइन को ट्रेस किया जाता है। फिर सुई में रेशम का धागा डालकर रनिंग, चेन जैसे बेसिक स्टिच की मदद से उस डिजाइन को बनाते हैं। इस दौरान धागे को स्मूद और हल्का टाइट रखा जाता है, जिससे सिलाई साफ और बराबर दिखे। रेशम धागे की नेचुरल चमक एम्ब्रॉयडरी को रिच और शाइनी फिनिश देती है, जो लुक में शाही टच जोड़ देती है।

    रॉयल लुक को 4 टिप्स फॉलो करके बजट में करें री-क्रिएट

    रॉयल लुक को 4 टिप्स फॉलो करके बजट में करें री-क्रिएट
    1. प्योर जॉर्जिट की जगह जॉर्जेट- ब्लेंड या शिफॉन साड़ी लें। जिस पर ऑलओवर सेक्विन या शिमर वर्क हो और बॉर्डर हैवी हो।
    2. ब्लाउज के लिए नेट का ऑर्जेंगा का फैब्रिक यूज करें, जिस पर स्टोन या सेक्विन हो। इसे लोकल टेलर से सिलवाएं।
    3. जूलरी के डुप आसानी से मॉर्केट में मिलते हैं। रियल डायमंड की जगह AD जूलरी चुनें।
    4. ज्यादा हैवी मेकअप न करके, ग्लोइंग और सॉफ्ट रखें। हेयर स्टाइल भी सिंपल सॉफ्ट कर्ल्स या वैवी रखें।

    इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बजट में नीता अंबानी के रॉयल साड़ी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। जिसके लिए बस आपको मॉर्केट में शॉपिंग करते हुए थोड़ी मशक्कत करनी होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts