शाहपुर में सैन समाज की बैठक सम्पन्न, सूरजवीर पहलवान को प्रधान पद के लिए मिला समर्थन

कस्बा शाहपुर में गुरुवार को सैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बालियान खाप के सैन समाज मंत्री हरिओम पुंडीर के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रधान माजरा ने की, जबकि संचालन सुशील कुमार मंसूरपुर वाले ने किया। बैठक में शुक्रताल धर्मशाला मंदिर के आगामी चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सूरजवीर पहलवान पुरबालियान को धर्मशाला प्रधान पद के लिए समाज का समर्थन दिया जाए। सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया और समाज में एकता व सहयोग का परिचय दिया।इस अवसर पर सोमदेव रसूलपुर, सुनील प्रधान, राजबीर सिंह, रविन्द्र कुमार, नंदकिशोर, शगुन पुंडीर, शिवा पुंडीर, पप्पन कुमार, सोनू, ओमेंद्र, विशाल व अंकित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पारदर्शिता से कार्य करने और धर्मशाला के विकास के लिए एकजुट होकर योगदान देने की बात कही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts