पाकिस्तान : जुमे की नमाज के समय हुआ आत्मघाती हमला; 16 की मौत

पाकिस्तान के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीद-उल-हक भी घायल हुए हैं. यह मदरसा तालिबान नेताओं, मोल्ला उमर और सिराजुद्दीन हक्कानी जैसे आतंकियों को प्रशिक्षण देने के लिए जाना जाता है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है और घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला प्रतीत होता है, हालांकि अभी तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts