पाकिस्तान , सड़क पर भीख मांग रहे लोगों पर अक्सर हमें दया आ जाती है। दया भाव से हमें उनकी मदद के लिए कभी पैसे तो कभी खान-पान की कुछ वस्तुएं भेंट कर देते हैं। ज्यादातर भिखारियों के पास दो जून की रोटी जुटाने में असमर्थ होते हैं, लेकिन पाकिस्तान में एक ‘भिखारी फैमिली’ ऐसी है, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
पाकिस्तान में ‘करोड़पति भिखारी परिवार’
पाकिस्तान में इस करोड़पति भिखारी फैमिली का खुलासा उनके घर के एक सदस्य ने किया। दरअसल, एमबीबीएस ग्रेजुएट लड़की की शादी एक परिवार में हुई। शादी से पहले उसके माता-पिता को जरा भी भनक नहीं था कि उनकी बेटी की शादी एक ऐसे परिवार में हो रही है, जिनके सदस्य भीख मांगते हैं। लड़की के माता-पिता ने देखा कि उनकी बेटी के ससुरालवालों के पास अपार संपत्ति है। आलीशान घर है। लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां है।
लड़की ने बताया ससुरालवालों की हकीकत
पाकिस्तान यूट्यूबर सैयद बासित अली ने एमबीबीएस ग्रेजुएट इस युवती से बातचीत की। लड़की ने बताया कि उसकी शादी एक अमीर परिवार में हुई थी, जिसके पास करोड़ों का घर और सभी आधुनिक सुविधाएं थीं। पहले पांच से छह महीने तक तो सब कुछ सही लगता था। हालांकि, उसके जीवन में एक नाटकीय मोड़ तब आया जब उसने देखा कि परिवार के सभी सदस्य लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारों में एक साथ चले जाते हैं।
एक दिन जिज्ञासावश, उसने अपने परिवार वालों का पीछा किया तो वह पूरी तरह हैरान रह गईं। उसने देखा कि ससुराल वाले पेशेवर मेकअप के साथ भिखारियों का वेश धारण किए हुए थे। उनके हाथों में कटोरा था। वो अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से भीख मांगते थे। उन्होंने एक मेकअप आर्टिस्ट भी भाड़े पर ले रखा था। वो उन्हें विकलांग या बेसहारा व्यक्तियों में बदल देता था। कुछ लोग अपंग होने का नाटक करते थे।
लड़की ने बताया कि ससुरावालों ने उसे बताया था कि वो एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार चलाते हैं। परिवार की सच्चाई जानकर वो हैरान रह गईं। महिला ने ससुराल छोड़ दिया है और अब अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान दे रही है।















