मुजफ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से 2 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गजेन्द्र कुमार ने डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखी गई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। परीक्षा केंद्र से जुड़े समस्त स्टाफ को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी उपस्थित रहा।















