मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (मुख्यमंत्री युवा) योजना की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई,

जिसमें सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए गए कि सोमवार तक सभी आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भारतीय स्टेट बैंक में लंबित आवेदन पत्रों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने 3 मार्च 2025 को जिला उद्योग केंद्र में कैंप आयोजित कर बैंकों को ऋण वितरण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।















