मुजफ्फरनगर में स्पिक मैके कार्यक्रम पंडित चेतन जोशी के बांसुरी वादन से छात्रों ने महसूस किया संगीत का अलौकिक सौंदर्य

मुजफ्फरनगर। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक एंड कल्चर अमांगस्ट यूथ (स्पिक मैके) द्वारा जनपद में आयोजित सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जे वी पब्लिक स्कूल और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय संगीत के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जोशी के चार दशक लंबे संगीत साधना के अनुभव की गूंज श्रोताओं के हृदय तक पहुंची।जे वी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रातःकालीन सत्र में पंडित चेतन जोशी ने राग अल्हैया बिलावल प्रस्तुत किया।

उन्होंने अपनी जुगलबंदी की शुरुआत मार्मिक आलाप से की और इसके बाद सात मात्राओं की रूपक ताल में विलंबित तथा द्रुत बंदिशों के माध्यम से अद्वितीय संगीत छटा बिखेरी। जैसेजैसे सुर और ताल की गति बढ़ती गई, छात्रों शिक्षकों में संगीत के प्रति उत्साह भी उसी अनुपात में बढ़ता गया। कार्यक्रम का समापन उन्होंने बांसुरी परसारे जहाँ से अच्छाकी प्रस्तुति के साथ किया, जिसे सुनकर उपस्थित छात्रछात्राएँ अनायास ही सुर में सुर मिलाने लगे और पूरा वातावरण देशभक्ति और मधुरता से सराबोर हो गया।दूसरा कार्यक्रम भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अपरान्ह के समय आयोजित हुआ। इस सत्र में पंडित जोशी ने समयानुसार राग शुद्ध सारंग प्रस्तुत किया। आलाप की गहराई से शुरू हुई यह यात्रा रूपक तथा तीन ताल में बंधी विलंबित और द्रुत बंदिशों के साथ आगे बढ़ी। हॉल पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था, लेकिन संगीत की तन्मयता ऐसी थी कि वातावरण में पूर्ण शांति और एकाग्रता महसूस की जा सकती थी। श्रोताओं की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पंडित जोशी ने कहा कि इतने सुधी और संगीतप्रेमी श्रोता उन्हें बहुत कम स्थानों पर देखने को मिले हैं।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने एक के बाद एक तीन लोकप्रिय भजनों की बांसुरी प्रस्तुति दी। जैसे ही मधुर धुनें हॉल में गूंजीं, उपस्थित विद्यार्थी अपने आप ताल और सुर में उनके साथ गाने लगे। तबला वादक रजनीश मिश्रा ने अपनी उत्कृष्ट संगत से पूरे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।दोनों स्कूलों में दीप प्रज्ज्वलन और कलाकारों के सम्मान की औपचारिकता क्रमशः प्रधानाचार्य वी एस वर्मा और डॉ. वंदना वर्मा ने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ पूरी की। कार्यक्रम की सफलता में मृदुला, नीति, भावना, विशु और राहुल की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजकों ने उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का साधन बना बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई सुंदरता से युवाओं को परिचित कराने का भी माध्यम साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts