सपा की मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता मीटिंग: वोटर अधिकार संरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया जिम्मेदारी का संदेश

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि SIR पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सतर्क नजर बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सरकारी मशीनरी द्वारा मतदाताओं के वोट के अधिकार को छीने जाने की कोशिश को समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, नौशाद अली और ठाकुर सुखपाल सिंह ने कहा कि पात्र मतदाताओं के शत-प्रतिशत नाम जोड़ने के लिए सपा कार्यकर्ता प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। लेकिन गणना फार्म मतदाताओं को देर से उपलब्ध कराने या उन्हें वंचित करने की किसी भी कोशिश का सख्ती से विरोध किया जाएगा।

सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी और साजिद हसन ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर गणना फार्म लोगों तक पहुँचाने और उन्हें भरवाने में मदद करने की अपील की। बैठक में मतदान स्थलवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। साथ ही जागरूकता कैंप लगाने और बूथ लेवल एजेंट्स को अपने बूथों पर पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया गया।

मीटिंग में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, सपा नेत्री ममता अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, असद पाशा, धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी ओमपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा, पवन पाल, गजेंद्र प्रधान, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, सलीम राणा, पंकज सैनी, बालेंद्र मौर्य, हाजी गुफरान, हाजी वसीम सिद्दीकी, प्रेमपाल सिंह, नीटू पाल, रामपाल सिंह पाल, जाउल चौधरी, सलीम कुरैशी, राव नफीस, सलीम अंसारी, हुसैन राणा, फैसल राणा एडवोकेट, सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts