भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। शारदेन स्कूल में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसन्नता पूर्वक अलग-अलग तरह के पेड़ विद्यालय में लगाएं। विद्यालय में बच्चों ने एनिमल डांस प्रस्तुत किया तथा ग्रीन सलाद प्रतियोगिता हुई और बच्चों ने पॉलिथीन का बहिष्कार कर पेपर बैग बनाएं।
इस प्रकार भिन्न-भिन्न एक्टिविटीज विद्यालय में कराई गई। सभी छात्रों को वृक्षों की महत्ता के बारे में बताते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए समझाया गया और छात्रों ने खुशी खुशी यह प्रतिज्ञा ली कि हम अपने और अपने परिवार के द्वारा एक वृक्ष अवश्य रोपित करेंगे ताकि आने वाले समय में जिस तरह से हम बढ़ रहे हैं वैसे ही यह वृक्ष बढ़कर हमारी रक्षा कर सकें और पर्यावरण को दूषित होने से बचा सके। वृक्ष हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और वृक्ष हमारा जीवन है। वृक्षों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य धारा रतन जी द्वारा सभी छात्रों को प्रेरित किया गया कि घर जाकर अपने अभिभावकों को यह बताएं कि हमें अपने जीवन में वृक्ष लगाते रहना चाहिए ,जिस तरह से हम अपने जीवन को और बच्चों के जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते हैं वैसे ही हमें जल और वायु को प्रदूषित होने से और वृक्षों को कटने से बचाना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके और हमारा जीवन भी सुरक्षित रह सके।















