विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर स्थित पार्क में किया वृक्षारोपण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना अत्यन्त आवश्यक है। वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा।

पुलिस कार्यालय पर स्थित पार्क में Land Restoration, Desertification And Drought Resilience थीम के अर्न्तगत वृक्षारोपण किया गया।ओर सभी को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही अधीनस्थ कार्मिकों को बताया गया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखरेख की जिम्मेदारी भी पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं ली जाए, ताकि वृक्षारोपण सही मायने में सफल हो सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts