महापुरुष सम्मान PDA विचार संगोष्ठी में सत्येंद्र पाल का एक वर्षीय संकल्प पूर्ण,

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित महापुरुष सम्मान PDA विचार संगोष्ठी में सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने अपने एक वर्षीय संकल्प के पूर्ण होने पर सभी सहयोगियों और साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने यह संकल्प लिया था कि देश में सौहार्द और भाईचारा मजबूत हो तथा संविधान में प्रदत्त अधिकार सभी को समान रूप से मिलें। इसी विचार के साथ उन्होंने शाहपुर स्थित अपने निवास से साइकिल द्वारा महापुरुषों की तस्वीरें हृदय से लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यालय, मुजफ्फरनगर तक पहुंचाने का कार्य पूरे वर्ष किया। 31 दिसंबर को इस संकल्प के पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।सत्येंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में पीडीए समाज को संवैधानिक अधिकार, आरक्षण और हिस्सेदारी दिलाने के लिए महापुरुषों के संघर्ष और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पीडीए की सशक्त आवाज बने हुए हैं और इसी प्रेरणा से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सत्येंद्र पाल को एक वर्ष के कठिन संकल्प की सफलता पर बधाई दी और कहा कि पीडीए समाज के लिए सतत संघर्ष ही समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खुलेआम कथित संगठनों द्वारा नफरत फैलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं,

जो सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों द्वारा दिए गए सौहार्द और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।महापुरुष सम्मान विचार संगोष्ठी में जनेश्वर मिश्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर, भगवान रविदास, मान्यवर कांशीराम, डॉ. राम मनोहर लोहिया, महर्षि कश्यप, निषादराज, सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले, बी.पी. मंडल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध, अहिल्याबाई होलकर, अखिलेश यादव, फूलन देवी, नामदेव, भगवान विश्वकर्मा, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, महर्षि वाल्मीकि, नेताजी मुलायम सिंह यादव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, चौधरी चरण सिंह, लोकबंधु राज नारायण, चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह, महारानी लक्ष्मीबाई, गुरु राज निषाद जी, महाराजा बिजली पासी और छत्रपति शाहूजी महाराज सहित अनेक युगपुरुषों की तस्वीरों पर नमन किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन सपा नेता साजिद हसन ने किया। संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला सभा, विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts