भारत सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत संकल्प- HEW 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। भारत सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत निर्गत कार्यक्रम संकल्प- HEW हेतु 21 जून से 4 अक्टूबर तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान सम्राट इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन। जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी तथा मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में। मिशन शक्ति के अंतर्गत संकल्प हब फॉर इंपावरमेंट विशेष जागरूकता अभियान में सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड में जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

जिसमें सर्वेश कुमार ए .एच.टी.यू. द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बाल शोषण बाल श्रम, भिक्षावर्ती की कुरूतियो तथा अपने आस पास होने वाले गठित अपराधो जैसे 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098(चाइल्ड लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), तथा पूजा नरूला, केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर द्वारा जिला प्रोबेशन कार्यालय से संचालित योजनाए,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन , वन स्टॉप सेंटर आदि योजनाओं से महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया एवं श्री अमरजीत द्वारा अनजाने में फेसबुक, इंस्टाग्राम, की आईडी द्वारा डाटा ट्रांसफर करने पर होने वाले आर्थिक नुकसान तथा बालक बालिकाओं द्वारा मोबाइल के।गलत इस्तेमाल की जानकारी दी गई, 18 वर्ष से उपर बालको को वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts