ग्रामीणों ने लगाए राशन डीलर के खिलाफ गंभीर आरोप जांच करने पहुंची टीम।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। बघरा विकासखंड क्षेत्र के गांव छतेला में जिला पूर्ति विभाग की टीम नें राशन डीलर अली हसन के खिलाफ लगातार मिल रही ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर अली हसन प्रत्येक राशन कार्ड पर पांच किलो राशन कम देता है और विरोध करने पर दबंगता दिखता है।

इस दौरान पूर्ति विभाग की टीम में सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप और बघरा पूर्ति निरीक्षक गौरव निर्वाल की टीम नें जांच करते हुए पीड़ित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।जांच करने के लिए पहुंचे बघरा पूर्ति निरीक्षक गौरव निर्वाल नें जानकारी देते हुए बताया कि राशन डीलर अली हसन के खिलाफ ग्रामीणों की यह भद्र व्यवहार और राशन काम देने की शिकायत पर प्राप्त हो रही थी उसी क्रम में आज ग्राउंड जीरो पर आकर जांच करते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 34 ग्रामीणों ने राशन डीलर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें रायसेन डीलर कम राशन देता है और व्यवहार भी अच्छा नहीं करता है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमों अनुसार कार्यवाही की जाएगी। ग्राम छतेला के ग्रामीण फखरुद्दीन जानकारी देते हुए बताया कि गांव में राशन डीलर अली हसन ग्रामीणों को दबंगता दिखता है और राशन भी कम देता है। उन्होंने कहा कि गाँव में पिछले 29-30 सालों से यही कोटा बाट रहा है। ग्रामीण फखरुद्दीन ने मांग करते हुए कहा कि राशन डीलर अली हसन के खिलाफ सही जांच हो और कार्यवाही की जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts