भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान दिवस में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत। चौधरी राकेश टिकैत किसान दिवस में जिलाधिकारी की मौजूदगी ना होने पर नाराज़ नजर आए और कहा की अगले दिवस में डीएम सहाब कों भी किसानों के बीच में आना पड़ेगा।
तो वही उन्होंने अधिकारियों को किसान दिवस की नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया उन्होंने कहा कि किसान दिवस का एक अलग रजिस्टर बनाया जाता है जो भी शिकायत एक किसान दिवस में किसानों के द्वारा प्रशासन को दी जाती है उनका समाधान प्रशासन के द्वारा किया जाता है और यदि किसी समस्या का समाधान प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है तो उसका ब्यौरा अगले समाधान दिवस में देना पड़ता है। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समस्या गन्ना विभाग और गांव में टंकी के नाम पर तोड़ी गई सड़कों और थाना भवन चरथावल मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा प्रशासन के सामने उठाया और कहा कि जिला प्रशासन इन सभी समस्याओं का समाधान करें। नहीं तो भारतीय किसान यूनियन जिला प्रशासन के खिलाफ बाद धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
















