रोटी बैंक टीम ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट,

बांदा। सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को महिला जिला चिकित्सालय में फल और बिस्किट वितरण किया। रोटी बैंक के संरक्षक शेख सादी जमा और सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में किया गया।महिला जिला चिकित्सालय की सीएमओ डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन और अस्पताल स्टाफ के सहयोग से करीब एक सैकड़ा मरीजों और तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। रोटी बैंक हर माह इस तरह की सेवा कर रहा है।
इस अवसर पर महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।सेवा पाकर मरीजों और तीमारदारों ने रोटी बैंक टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा।कार्यक्रम में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, तरन्नुम फात्मा, रेणुका गुप्ता, रिचा रैकवार, तुलसीदास श्रीवास, नसीर खान, शहाना खान, मुमताज बेगम, फूलकली, आफताब, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts