विशेष सचिव गृह एवं गोपन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। विशेष सचिव गृह एवं गोपन विभाग उत्तर प्रदेश शासन योगेश कुमार द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार पर समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन। विशेष सचिव द्वारा गृह विभाग के महत्वपूर्ण स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर किया गया भौतिक सत्यापन।

 

विशेष सचिव गृह एवं गोपन विभाग उत्तर प्रदेश शासन योगेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार एनआईसी सेन्टर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारियों ओर निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विशेष सचिव द्वारा जनपद में गृह विभाग के महत्वपूर्ण प्रचलित निर्माण कार्यों में गतिशीलता लाते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु उक्त निर्माण कार्यों को कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके उपरान्त विशेष सचिव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला ट्रांजिट हास्टल व जानसठ रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला पुलिस आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को तय समय सीमा में व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने सम्बन्धित दिशा-निर्देश दिये गये।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts