पुरकाजी के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल व जाहिर फारूकी ने कावड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की, नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की सराहना की

पुरकाजी के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कावड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा की और पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उत्तराखंड से यूपी में गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों से उन्होंने पूछा कि यूपी में आते ही उन्हें क्या बदलाव महसूस हुआ। कावड़ियों ने यूपी में घुसते ही सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की और मुख्यमंत्री से मिलकर कावड़ मार्ग पर अन्य सुविधाओं को कराने का वादा भी किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार, कावड़ यात्रा फिलहाल पूरे जोरों पर है। लाखों शिवभक्त हरिद्वार, नीलकंठ, और गौमुख से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी डीजे वाली कावड़ों सहित भव्य झांकियों के साथ रोजाना लाखों शिवभक्त कावड़ मार्ग पर जा रहे हैं। यूपी-उत्तराखंड सीमा से फलोदा कट तक 15 किलोमीटर की व्यवस्था नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा की जा रही है।

भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कावड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा बनाए गए पुष्पवर्षा स्टेज से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड से यूपी में आने वाले शिवभक्तों से पूछा कि यूपी आने पर उन्हें कैसा लग रहा है। शिवभक्तों ने बताया कि यूपी में आते ही स्वागत के लिए सीमा को दुल्हन की तरह सजाया गया है, स्वास्थ्य कैंप, खोया पाया केंद्र और शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि सरकार को उनकी चिंता है और नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा की गई भव्य व्यवस्था की सराहना की।प्रमोद ऊंटवाल ने शिवभक्तों से कहा कि वे अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिवभक्तों के कावड़ मार्ग को और अधिक सुविधाजनक बनाने की मांग करेंगे। प्रमोद ऊंटवाल ने चेयरमैन पुरकाजी द्वारा की गई व्यवस्थाओं और योगदान की भी जमकर तारीफ की। इस मौके पर प्रमोद ऊंटवाल के साथ राजकुमार प्रधान धमात, मनीष गोयल, निर्दोष जैन, प्रमोद प्रमुख धमात, धीरज गर्ग, अक्षय राठी, हरिराम सक्सेना, संदीप गोयल, डॉक्टर गोरसी, आदि लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts