BHU CHS SET 2026: स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (SET) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।  जो उम्मीदवार (BHU CHS SET) के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च और फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस

एलकेजी, नर्सरी और कक्षा 1 से 6 में रजिस्ट्रेशन करने वाले एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपय निर्धारित की गई है। इसके अलावा, कक्षा 9वीं से 11वीं में दाखिला लेने के लिए एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 550 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

एलकेजी, नर्सरी, कक्षा 1 से 6 और कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए यहां आपकी सहूलियत के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र एवं अभिभावक (BHU CHS SET) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘Applicant Login’ लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही 04 मई, 2026 को प्रोविजनल आंसर-क जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार 07 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न के लिए 100 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts