राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय, 18 नंबर डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 25वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर दिल्ली प्रदेश इकाई की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि चाहे वर्तमान समय में पार्टी को कितने भी वोट मिले हों, लेकिन पार्टी की वोट परसेंटेज लगातार बेहतर रही है, जो यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का संगठन देशभर में मजबूती, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांत और जनसेवा की भावना ही उसे आम जनता से जोड़ती है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव जियालाल, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन चौधरी, राष्ट्रीय सचिव देवी सचदेवा, दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव कुंदन लाल राजोरा, गहरा समाज के अध्यक्ष रतनलाल, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पहाड़गंज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बिहारी, दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश त्यागी, संगठन मंत्री बृजकिशोर त्यागी, महासचिव वंदना वर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ से फातिमा शहजादी, रिहाना, तनवीर और बेगम फिरोज विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों और पदाधिकारियों ने पूरे आयोजन को ऊर्जा और जोश से भर दिया। सभी नेताओं ने अपने सम्बोधनों में पार्टी के अब तक के संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थापना दिवस का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आदर्शों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प और उत्साह के साथ हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts