रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीरें,

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह कपल काफी सालों से रिश्ते में था लेकिन फैंस से उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई छिपाए रखी।अब दुनिया को उनके रिश्ते का सच पता चल गया है क्योंकि इस कपल ने शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

रश्मिका विजय ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शादी के बाद पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। रश्मिका और विजय की जोड़ी एक-दूजे के साथ बहुत अच्छी लग रही है और दोनों के चेहरों पर एक-दूसरे के होने का सुकून साफ दिखाई दे रहा है।

दोनों ने साथ में किया है काम

आपको बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने पहली बार तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में काम किया था। इसी फिल्म से उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद यह जोड़ा ‘डियर कॉमरेड’ में भी नजर आया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का किसिंग सीन था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

पिछले साल की थी सगाई

पिछले साल अक्टूबर में रश्मिका और विजय ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। यह फंक्शन काफी प्राइवेट था लेकिन बाद में रश्मिका की हाथ में बड़ी सी अंगूठी देखकर ये कन्फर्म हो गया कि दोनों की सगाई हो चुकी है। अब 26 फरवरी को रश्मिका और विजय ने शादी कर ली है और फैंस को खुशखबरी दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts