मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में जानसठ रोड पर भव्य होली मिलन समारोह, हजारों लोगों की सहभागिता

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा परिसर रंगों की छटा, पारंपरिक संगीत और आपसी सद्भाव के वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्णम का सान्निध्य प्राप्त हुआ। साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल तथा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली हमें भेदभाव और मतभेद भुलाकर एकता के रंग में रंगने का संदेश देती है।समारोह में राष्ट्र कवयित्री अनामिका जैन अम्बर और कवि सौरभ सुमन ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी रचनाओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का संचार किया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया। अंत में मंत्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द के नए रंग भर दे।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts