भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व 2024 के उपलक्ष्य में दून वैली पब्लिक स्कूल व ग्रीन चैम्बर पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए,तिलक लगाकर राखी बाँधी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नन्हीं-मुन्नी बहनों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया, ओर छात्राओं को उपहार भी भेंट किए गए। बालिका सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए आवश्यक हेल्पलाईन नम्बरों से अवगत कराया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त छात्राओं को जीवन में कठिन परिश्रम कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान उपरोक्त स्कूल के अध्यापकगण स्टॉफ उपस्थित रहे।
























































