भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी। क्षेत्र के गाँव फलौदा मे रविवार को राजकुमार त्यागी के आवास पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक आयोजित हुई जिसमे पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश चौहान की मौजूदगी में राजकुमार त्यागी को भाकियू अराजनैतिक का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा इस दौरान दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।
इस दौरान बैठक में जिला संगठन मंत्री नरेश दरोगा ग्राम अध्यक्ष विजयपाल सिंह अनिरुद्ध त्यागी बसंत त्यागी अरविन्द प्रधान आशु त्यागी कामेश त्यागी राजकुमार त्यागी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।















