पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की समीक्षा बैठक।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी।शंकर लाल गोयल बने अध्यक्ष तनवीर आलम बने महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की समीक्षा बैठक नगर पंचायत के सभागार में आयोजित की गई में समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़नन बंद नहीं करेंगें तो व्यापारी अधिकारियों का घेराव करेंगे कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिला जाएगा और उसके बाद यदि समस्याओं का मांगों का समाधान नहीं होता है तो 22 सितंबर को मुजफ्फरनगर नगर में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल ने व्यापारियों को एकजुट होने का आवाहन किया।

कहा कि हमारी ताकत हमारी एकजुट ही है समीक्षा बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व सभासद विपिन गोयल को जिला उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता को युवा संगठन में महामंत्री ऋषभ गोयल को युवा का उपाध्यक्ष यश जोशी को युवा का कोषाध्यक्ष एवं दानिश अंसारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित भानु शर्मा शंकर लाल गोयल विपिन गोयल तनवीर आलम आनंद धीमान आदिल फरीदी सलीम सलमानी सद्दू गौर विकास मेहता अन्नू चौधरी राजू सोढ़ी नफीस अंसारी दानिश अंसारी अंकुर गुप्ता ऋषभ गोयल यश जोशी मेराज खान आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts