छात्रा ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ़्फ़रनगर।छात्रा ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानीथाना सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर स्तिथ नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 8 की एक छात्रा ने बाइक सवार युवकों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया जिसके पश्चात इस प्रकरण में थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची ओर गहनता से जांच पड़ताल की,नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए गए

जब इस अपहरण की घटना के गहनता से पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो सारा का सारा मैटर खुलकर पुलिस के सामने आ गया जिसमें छात्रा ने खुद अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी,वही इस प्रकरण में सीओ सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन में 2:00 के आसपास थाना सिविल लाइन को एक सूचना प्राप्त हुई की अमजद अली इंटर कॉलेज के सामने से कक्षा 8 की एक लड़की को दो अज्ञात युवक एक बाइक पर बिठाकर ले गए थे इसके पश्चात उसे लड़की ने अपनी चतुराई से खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे देखें तो उनमें नजर आया कि यह लड़की अपने मित्रों के साथ ही जा रही थी और इस तरह के बाइक से कोई भी युवक उसे ले जाते हुए नहीं दिखाई दिए जब इस बारे में लड़की से और उसके माता-पिता परिवार जनों से पूछा गया तो लड़की ने इस बात को स्वीकार किया कि माता-पिता की डांट की वजह से यह एक मिथ्या घटना पुलिस को बताई थी और लड़की के परिवार जनों ने भी यह कबूल किया है कि इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है।वही इस प्रकरण में छात्रा के परिजनों के द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही न करने का प्रार्थना पत्र दिया गया है।वही इस प्रकरण में छात्रा ने बताया कि बाइकसवार दो युवक जिन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर ले गए और रास्ते मे जब उन्होंने उसका हाथ ढीला किया तो वह उनसे अपना हाथ छुड़वाकर आ गयी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts