कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का संदेश, पार्टी को बताया भारत की आत्मा की आवाज़

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा की आवाज़ है, जो हमेशा कमजोर, वंचित और मेहनतकश लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का स्मरण करते हुए उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को नमन किया, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आज़ादी मिली और संविधान की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विचार और मूल्य आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts