संचारी रोगों के प्रति जागरूकता और विशेष नामांकन अभियान के तहत विद्यालयों में जनसंपर्क और रैली आयोजित

माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज, बुढ़ाना (जनपद मुजफ्फरनगर) में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आज विद्यार्थियों को संचारी रोगों की जानकारी दी गई तथा उनकी रोकथाम के लिए पुनः शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं विद्यालय से निकलकर ग्राम भसाना की नई बस्ती में पहुंचे और वहां के लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, माननीय स्कूली शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार “विशेष नामांकन अभियान” के अंतर्गत दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज, बिरालसी के शिक्षकों द्वारा कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts