भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविन्द कुमार का सम्मान किया गया। उन्हें प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार ने संचालन करते हुए बताया कि अरविन्द कुमार को ‘विजन फॉर विकसित भारत’ शोध लेखन प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत राज्य स्तरीय शोधार्थी सम्मेलन में उनके शोध पत्र के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, गाजियाबाद में किया गया था, जिसमें उन्हें माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. एस. सिंह, इग्नू की पूर्व कुलपति प्रो. सुमित्रा कुकरेती, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत संघ चालक प्रेमचन्द शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।अरविन्द कुमार की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में गर्व की भावना है और इसे महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य सदस्य, जैसे असिस्टेंट प्रो. संतरेश रानी, आशु प्रजापति, लोकेन्द्र कुमार, कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार, नीतिन कुमार, धीरज कुमार, लीला, राहुल कुमार, और जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।















