भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में फैले झोलाछाप चिकित्सको के मकड़जाल से गरीब व मासूम लोगों को बचाने के लिए झोलाछाप के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने को जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा इन झोलाछाप के विरुद्ध अभियान चलाये जाने के बावजूद भी क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार है। कस्बे व देहात के लगभग सभी गांवों में हर गली मोहल्लों में भरमार है। यंहा तक कि कईं ने तो पैथोलॉजी लेब भी चला रखी है। इन झोलाछाप चिकित्सको में फर्जी महिला चिकित्सको ने प्रसूति रोग विशेषज्ञ बनकर गली मौहल्लों में क्लिनिक चला रखे है। कस्बे में इन फर्जी महिला चिकित्सको ने कईं महिलाओं को डिलीवरी के दौरान मौत के मुँह में धकेल दिया। पिछले एक माह पूर्व शाहपुर कस्बे में ही एक फर्जी महिला चिकित्सक द्वारा एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो जाने व महिला के परिजनों द्वारा हंगामा सड़क जाम करने से हंगामा मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी महिला चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद इनके क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सको की भरमार है।















