मुजफ्फरनगर में हुआ ‘प्राइड ऑफ सिटी’ और ‘फेस ऑफ सिटी 2024’ मॉडलिंग शो, मिसेज इंडिया नेहा सिंह ने दिखाया आकर्षण”

मुजफ्फरनगर में गुप्ता रिजॉर्ट में आयोजित “मेरा शहर मेरा सम्मान प्राइड ऑफ सिटी व मॉडलिंग शो मिस्टर और मिस फेस ऑफ़ सिटी 2024” एक शानदार कार्यक्रम था। इस आयोजन में मिसेज इंडिया, नेहा सिंह ने मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ शहर के विभिन्न सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संदीप जैन, डॉक्टर प्रवेश, अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल, ईशा, शुभा अग्रवाल, पायल, प्रिया, नादिर राणा और अश्विनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी रैंप वॉक किया। डिज़ाइनर हर्षित सोलंकी, सुमित सिंह राजपूत और श्रीनगर से आई रजनी और रोशन द्वारा तैयार की गई पोशाकों में मॉडल्स ने रैंप पर जलवा दिखाया। कार्यक्रम का संचालन अनंत वशिष्ठ और युक्ति शर्मा ने किया, जिन्होंने इस आयोजन को और भी खास बनाया।

इस अवसर पर “मेरा शहर मेरा सम्मान” अवार्ड नाइट भी आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जैसे मिस्टर आरिफ अलीशा, रोजी, दीपक, आरव, शिवानी, शुभम और नीतीश। मॉडलिंग में “फेस ऑफ़ सिटी” आदित्य शर्मा, “फेस ऑफ़ यूपी” अंशुल और सृष्टि, “फेस ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर” नितिन राशि, “फेस ऑफ़ प्रिंस” देव और “फेस ऑफ़ प्रिंसेस” अनिका प्रिया रहे।

फैशन डिज़ाइनर मोहित मेहंदियान ने कार्यक्रम की सफलता में मानी गौतम, शारदा, ईति भारद्वाज, अभिषेक, आदित्य, परी, स्तुति, आबिद, रिहान, अतिन और मानिक बेदी के सहयोग को सराहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts