मुजफ्फरनगर में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित,

मुजफ्फरनगर विकास भवन सभागार में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की जानकारी और उनके विस्तारीकरण को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, विद्युतीकरण, भौगोलिक और प्रशासनिक संरचना, खेल, आईटी और ई-गवर्नेंस (भारतीय स्वतंत्रता के 100 वर्ष), कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा आदि विषयों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि एक बेहतर समाज और राष्ट्र तभी बन सकता है जब हम सभी मिलजुल कर काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इस पर ध्यान देते हुए कार्ययोजना तैयार करते हुए योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्ति को दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह के आठ सिद्धांतों पर ईमानदारी से कार्य करें और अपने राष्ट्र को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्नल राजीव चौहान, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य जगतपाल शर्मा आदि को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया, अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts