शामली:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत

शामली।थानाभवन क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हसनपुर लुहारी निवासी 55 वर्षीय यामीन पुत्र बख्तावर के रूप में हुई, जो राजमिस्त्री का काम करते थे।यामीन सुबह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर कार्य के लिए थानाभवन जा रहे थे।

जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चरथावल बस स्टैंड के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे ट्रक (HR 58C 6069) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यामीन ट्रक के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को जब्त कर लिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पुत्र अब्दुस्समद ने थाने पर तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts