मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लिया गया जायजा

मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 25 नवम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महोदय ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ या गलत पोस्ट्स से बचने की अपील की और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी की पुष्टि पुलिस से करने का आग्रह किया। साथ ही, ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की गई। फ्लैग मार्च के बाद पुलिस बल को सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts