भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। भोपा पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 शातिर चोर लूटेरे अभियुक्त घायल गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ थानाक्षेत्र भोपा में की गयी नकबजनी व लूट की 4 घटनाओं का सफल अनावरण। बदमाशों के कब्जे से चोरी व लूटे गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, 17,300 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर चोर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रवि शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी थाना भोपा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में,भोपा पुलिस की बरूकी रोड पर स्कूल के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में,3 शातिर चोर लूटेरे अभियुक्तगण को घायल गिरफ्तार करते हुए नकबजनी व लूट की 4 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी व लूटी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, 17,300 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कुछ समय से जनपद के थाना भोपा क्षेत्र में कुछ अज्ञात चोर लूटेरो द्वारा नकबजनी व लूट की घटनाए कारित की गई थी। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटनाओं के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में जिन चोरो द्वारा चोरी व लूट की घटना कारित की गयी है उन बंगाली बदमाशों का गिरोह बरूकी रोड पर स्कूल के पास चोरी व डकैती की योजना बना रहा है। मुखबिर खास पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस टीम द्वारा इलाके की घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी। लेकिन बदमााशों ने खुद को पुलिस टीम से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 3 अभियुक्त घायल हो गये। तथा 2 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार काम्बिंग की जा रही है। टीटू उर्फ कूडा निवासी फिरोजपुर थाना भोपा,अक्षय पुत्र जीता उर्फ जीत सिंह निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा, रोहित पुत्र सन्नी निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा,फरार आरोपी का नाम अनित पुत्र राकेश निवासी फिरोजपुर थाना भोपा,बुन्दू पुत्र तिरमल निवासी योगेन्द्रनगर थाना भोपा है।
















