उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर के नाम, जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया गया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देशानुसार, अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष हकीम जफर महमूद एवं नगर अध्यक्ष दिलशाद त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में। उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर के नाम, जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हकीम जफर महमूद ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो अध्यक्ष अशोक रणछोड़ ने उपराज्य पाल पर आरोप लगाया है कि। उन्होंने अपने बेटे की शादी में 16 फरवरी 2021, को 7, अकबर रोड ,दिल्ली पर जो भोज दिया था उसका 1071605 रुपए का भुगतान सरकारी कोश से कर दिया ,चूंकि जम्मू कश्मीर के लोग चरम पंथ से पीड़ित है दूसरी तरफ केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता में प्रशासनिक स्तर से अन्याय हो रहा है, उपराज्यपाल का आचरण जम्मू कश्मीर की आवाम की सुरक्षा पर कुठाराघात है, अतः उप राज्यपाल को इस पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है । इसलिए अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजफ्फरनगर ,ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें ताकि जम्मू कश्मीर की जनता का प्रशासनिक व्यवस्था में विश्वास बहाल हो सके । ज्ञापन देने वालों में हकीम जफर महमूद के साथ दिलशाद त्यागी नगर अध्यक्ष, फैज मोहम्मद खान, सरदार फारुकी, मोहम्मद अहमद, गफ्फार पावटी ,राशिद मलिक, आमिर अली एडवोकेट , सद्दाम आलम, इदरीश प्रधान, मोहब्बत अली ,कैफ चौधरी, सईद ,शौकीन, बुंदू,परवेज आलम मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts