पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जीएसटी सुधारों पर हो सकती है बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री किस विषय पर विस्तार से बोलेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह संबोधन जीएसटी सुधारों से जुड़ा हो सकता है।

जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार लंबे समय से जीएसटी प्रणाली में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों पर विचार कर रही है। व्यापारियों और उद्योग जगत की ओर से समय-समय पर कई सुझाव दिए गए थे, ताकि कर प्रणाली को और सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री उन सुधारों की रूपरेखा पेश कर सकते हैं। इनमें छोटे कारोबारियों के लिए प्रक्रियाओं को आसान करना, टैक्स दरों में कुछ फेरबदल और रिटर्न फाइलिंग के नियमों को और सुगम बनाने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यदि सरकार जीएसटी सुधारों से संबंधित कोई बड़ा फैसला करती है तो इसका असर प्रत्यक्ष रूप से आम जनता और व्यापार जगत पर पड़ेगा। कारोबारियों को कर प्रणाली में राहत मिलने की संभावना है, वहीं उपभोक्ताओं के लिए भी कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद की जा रही है।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में जीएसटी परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी। अब सबकी निगाहें शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं कि आखिर वह किस मुद्दे पर बड़ी घोषणा करेंगे। यह संबोधन आर्थिक जगत और आम लोगों दोनों के लिए अहम साबित हो सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts