बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान रक्षा का लिया संकल्प

बांदा। शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजिल देकर याद किया। शहर अध्यक्ष शाह ने कहा कि देश का संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, और उपासना की स्वतंत्रता देता है। संविधान शिल्पी डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान के तहत सभी को मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने का अधिकार दिया है। देश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में संविधान मदद करता है। भारतीय संविधान नागरिकों को न केवल गरिमा प्रदान करता है, बल्कि उनके संरक्षण के लिए अहम भूमिका निभाता है। गोष्ठी समापन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर पवन देवी कोरी, डा.केपी सेन, धीरेंद्र पांडेय धीरू, शब्बीर सौदागर, कृष्ण गोपाल धुरिया, छेदीलाल, सुखदेव गांधी, मेंहदी हसन, शिवबली सिंह उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts